फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   अन्ना मवेशियों से परेशान किसानों ने लगाया जाम

अन्ना मवेशियों से परेशान किसानों ने लगाया जाम

Thu, 24 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अन्ना मवेशियों से परेशान किसानों ने लगाया जाम
अतर्रा (ब्यूरो)। अन्ना जानवरों द्वारा फसल सफाचट किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग पर जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। दो घंटे तक अधिकारियों के न पहुंचने पर जाम खत्म कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर अन्ना जानवर छोड़ देंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को अतर्रा ग्रामीण के मजरा फौजदार पुरवा, गयादीन, लोधन पुरवा, मुड़िया पुरवा, रामकिशुन प्रधान का पुरवा, फकीरा पुरवा आदि के किसानों ने अतर्रा-गोखिया मार्ग में केन नहर पुल पर अवरोध रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


किसान जगप्रसाद, राजाभइया, चंद्रभवन, लालू, मुखिया, पप्पू, राजकरन, अंगद, बद्री, जगदीश, लालबाबू, सुरेश, कमलेश, राममूरत, बैजनाथ, विद्याधर आदि का कहना था कि अन्ना जानवरों से धान की फसल बचाना मुश्किल है। रात-दिन खेतों में जागकर गुजारना पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर मवेशी खेतों में घुसकर फसल बर्बाद कर देते हैं। शासन-प्रशासन इसकी व्यवस्था नहीं कर रहा है। दो घंटे बाद भी किसी अधिकारी के जाम स्थल न पहुंचने पर नाराजगी जताई। उधर, उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। अन्ना जानवरों की व्यवस्था कराई जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गौशालाओं में पहुंचाया जाएगा।

-दो घंटे बाद भी नहीं पहुंचा कोई अफसर
-एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed