फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बुंदेलखंड की दो-दो सीटों लड़ेंगी सपा और बसपा

बुंदेलखंड की दो-दो सीटों लड़ेंगी सपा और बसपा

Fri, 22 Feb 2019 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड की दो-दो सीटों लड़ेंगी सपा और बसपा
बांदा। बुंदेलखंड में रनर-विनर फार्मूले को थोड़ा इधर-उधर करके सपा और बसपा ने लोकसभा की सीटों पर यहां अपनी बराबरी की भागीदारी बरकरार रखी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड की चार सीटों में से दो पर बसपा और दो पर सपा के प्रत्याशी रनर (दूसरे नंबर पर) रहे थे। इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भी दोनों दलों ने बुंदेलखंड को आधा-आधा बांट लिया है। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड में सपा ने बसपा से 65 हजार से ज्यादा पाए थे।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में बसपा की जड़ें काफी मजबूत रही हैं। वजूद में आने के बाद से ही बुंदेलखंड में बसपा ने अपना परचम फहरा दिया था। विधानसभा से लोकसभा चुनाव तक उसके प्रत्याशी जीते। कमोवेश यही स्थिति यहां सपा की भी रही। सपा ने भी यहां अपने सांसद और विधायक जिताए। हालांकि सत्ता में रहते हुए भी सपा बुंदेलखंड में सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपने झंडे नहीं गाड़ सकी, लेकिन वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में मोदी लहर ने इन दोनों दलों को दरकिनार कर दिया। कांग्रेस भी हाशिए पर आ गई। लोकसभा से लेकर विधानसभा, जिला पंचायत और स्थानीय निकायों से भी सपा और सपा का एक-एक कर सफाया हो गया।
विज्ञापन


वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड की चारों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इनमें दो सीटों बांदा-चित्रकूट और उरई-जालौन में बसपा दूसरे नंबर पर रही। हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी और झांसी-ललितपुर सीटों पर सपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे। चारों सीटों पर बसपा को 8 लाख 77 हजार 859 और सपा को 9 लाख 43 हजार 168 वोट मिले। भाजपा ने इन दोनों दलों से ज्यादा अकेले दम 19 लाख 19 हजार 515 वोट हासिल किए थे। बांदा-चित्रकूट सीट पर भाजपा के भैरो प्रसाद मिश्र (3,42,066 वोट) जीते और बसपा के आरके सिंह पटेल (2,26,278 वोट) दूसरे नंबर पर रहे। हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी सीट पर भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल (4,52,929 वोट) विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सपा के विशंभर प्रसाद निषाद (1,87,095 वोट) दूसरे नंबर पर रहे। उरई-जालौन में भाजपा के भानु प्रताप सिंह वर्मा (5,48,631 वोट) विजयी रहे। यहां बसपा के ब्रजलाल खाबरी (2,61,429 वोट) दूसरे नंबर पर रहे। झांसी-ललितपुर में भाजपा की उमा भारती (5,75,889 वोट) ने जीत हासिल की। यहां सपा के चंद्रपाल यादव (3,85,422 वोट) दूसरे नंबर पर रहे।

बसपा ने प्रत्याशी भी तय किया
सपा-बसपा द्वारा समझौते के बाद घोषित सीटों पर बांदा-चित्रकूट और झांसी-ललितपुर सपा के खाते में गई है। हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी और जालौन-उरई संसदीय सीट पर बसपा चुनाव लड़ेगी। बसपा ने हमीरपुर-महोबा सीट पर संजय साहू को लोकसभा क्षेत्र प्रभारी हाल ही में घोषित किया है। इसके पूर्व बांदा के दिलीप सिंह को घोषित किया गया था, लेकिन एक पखवारे बाद ही दिलीप को दरकिनार कर संजय साहू आगे आ गए। आगे कोई बदलाव न हुआ तो वही बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। सपाई उनका समर्थन करेंगे।

बांदा-चित्रकूट से सपा के कई दावेदार
बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट सपा के खाते में आने के बाद सपाइयों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। टिकट के दावेदारों में जिनकी चर्चा है, उनमें पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील अली, पूर्व कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष लाखन सिंह, प्रदीप जड़िया, अधिवक्ता अशोक दीक्षित, देवराज गुप्ता और चित्रकूट जिले के बब्बू त्रिपाठी, निर्भय सिंह पटेल, नरेंद्र गुप्ता आदि शामिल हैं।


बसपाई मेहनत से जिताएंगे गठबंधन प्रत्याशी
बसपा के बुंदेलखंड (झांसी एवं चित्रकूटधाम मंडल) जोन इंचार्ज बल्देव प्रसाद वर्मा का कहना है कि सपा और बसपा दोनों ही सरकारों ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में जो विकास कार्य कराए हैं, उनका पूरा फायदा लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की सभी सीटों पर बसपा कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी व मेहनत से गठबंधन प्रत्याशी को जिताएंगे। भाजपा की जुमलेबाजी का पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed