फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Codeine Syrup Worth ₹60 Lakh Seized in Banda, Four Arrested

UP: बांदा में 60 लाख की कोडीन सीरप बरामद, डीसीएम से मिलीं 30 हजार बोतलें; चार गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 03:32 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 03 Sep 2026 03:32 PM IST
सार

Banda News: यूपी एसटीएफ और बिसंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को अवैध रूप से ले जाई जा रही कोडीन सीरप की बड़ी खेप पकड़ी। टीम ने एक डीसीएम से 100 एमएल की 30 हजार बोतलें बरामद की हैं।

विज्ञापन
Codeine Syrup Worth ₹60 Lakh Seized in Banda, Four Arrested
60 लाख की कोडीन सीरप बरामद - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस के मुताबिक, बरामद सीरप की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख 45 हजार रुपये है। मौके से एक कार भी बरामद हुई है। डीसीएम चालक समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।एसटीएफ को बांदा क्षेत्र में कोडीन सीरप के अवैध परिवहन की सूचना मिली थी।

विज्ञापन

Codeine Syrup Worth ₹60 Lakh Seized in Banda, Four Arrested
60 लाख की कोडीन सीरप बरामद - फोटो : amar ujala

इसके बाद टीम ने बिसंडा थाना पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने संदिग्ध डीसीएम को ट्रेस कर रोक लिया। तलाशी लेने पर डीसीएम में 250 पेटियां मिलीं, जिनमें 100 एमएल की 30 हजार बोतलें थीं। पुलिस के अनुसार, सीरप की कुल मात्रा करीब तीन हजार लीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Codeine Syrup Worth ₹60 Lakh Seized in Banda, Four Arrested
60 लाख की कोडीन सीरप बरामद - फोटो : amar ujala

कार से कर रहे थे डीसीएम की स्कॉर्ट

पुलिस के मुताबिक, डीसीएम को एक कार स्कॉर्ट कर रही थी। टीम ने कार को भी मौके से बरामद कर लिया। दोनों वाहनों से जुड़े चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सीरप की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

विज्ञापन

Codeine Syrup Worth ₹60 Lakh Seized in Banda, Four Arrested
60 लाख की कोडीन सीरप बरामद - फोटो : amar ujala

पकड़े गए आरोपियों में बिसंडा थाना क्षेत्र के नहर पुरवा निवासी धीरेंद्र पुत्र भगवत प्रसाद, अतर्रा के लखन कॉलोनी निवासी प्रवीण उर्फ लकी पुत्र स्व. दयाराम, अतर्रा के रामलीला मैदान निवासी रोहित पुत्र कालूराम और हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के भैना गांव निवासी शेखर पुत्र राजकुमार शामिल हैं।

Codeine Syrup Worth ₹60 Lakh Seized in Banda, Four Arrested
60 लाख की कोडीन सीरप बरामद - फोटो : amar ujala

पुलिस ने मौके से 250 पेटियों में 30 हजार कोडीन सीरप की बोतलें, एक डीसीएम और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों से पूछताछ कर खेप के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed