फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1534 Council schools not rejuvenated

1534 परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प नहीं हुआ

Sat, 23 Jan 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
1534 Council schools not rejuvenated
बांदा। शासन द्वारा निर्धारित 14 सुविधाओं से परिषदीय स्कूलों को लैस करने की कायाकल्प योजना परवान नहीं चढ़ पा रही। जिले के 1534 स्कूलों में यह योजना पूरी नहीं हो पाई। जिलाधिकारी ने इसके लिए 15 दिन की मोहलत देते हुए इस अवधि में सभी बिंदुओं की सुविधाएं लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के 1729 परिषदीय विद्यालयों (शहरी व ग्रामीण) में अब तक सिर्फ 195 विद्यालयों को ही कायाकल्प योजना से सजाया और संवारा गया है। पहले यह काम ग्राम पंचायत निधि और नगर पालिका परिषद द्वारा कराया जाना था। अब इसे कंपोजिट ग्रांट से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

योजना में हो रही लेटलतीफी को लेकर डीएम आनंद कुमार सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर 15 दिन के अंदर सभी विद्यालयों में इस योजना के सभी कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के मद्देनजर विद्यालयों में काम शुरू कराया है। ब्लॉक वार अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि कंपोजिट ग्रांट से विद्यालयों में काम शुरू है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद काम में तेजी आई है। सिर्फ दिव्यांग सुलभ शौचालय का मॉडल स्वीकृत न होने से यह सुविधा फिलहाल विद्यालयों में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed