फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1342 handpumps in the district stalled, rebore work stalled

जिले के 1342 हैंडपंप ठप, रिबोर का काम अटका

Sat, 30 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
1342 handpumps in the district stalled, rebore work stalled
बांदा। ग्रामीण क्षेत्रों में रिबोर के लिए चिह्नित किए 1342 हैंडपंपों में जल निगम ने अब तक सिर्फ 26 का ही रिबोर किया है। उधर, गर्मी पूरे परवान पर है। प्रभावित इलाकों में पेयजल संकट है। उधर, जल निगम अधिशासी अभियंता ने रिबोर की गेंद की ग्राम पंचायतों के पाले में डाल दी है। कहा है कि जल निगम सिर्फ सत्यापन करेगा।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 2,88,979 स्थापित हैंडपंपों में 9170 खराब पड़े हैं। 1489 हैंडपंप करीब साल भर से रिबोर की आस में ठप पड़े हैं। इसके अलावा 7,681 हैंडपंप मामूली खराबी के चलते पानी नहीं दे रहे। बबेरू ब्लाक में सर्वाधिक 1235 हैंडपंप खराब हैं। इनमें 176 का रिबोर होना है। बड़ोखर ब्लाक में 1025 में 96, बिसंडा में 820 में 168 रिबोर का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कमासिन में 1095 में 223 का रिबोर होना है। महुआ में 1319 में 269, जसपुरा में 561 में 103, नरैनी में 1262 में 212 और तिंदवारी में 1853 में 240 हैंडपंप रिबोर होने है। जल संस्थान के 114 हैंडपंपों के रिबोर होना है। इन हैंडपंपों की सूची जिला पंचायत राज विभाग ने अप्रैल माह में जल निगम को भेज दी थी। निगम ने सिर्फ 26 हैंडपंपों का ही रिबोर किया है। उधर, जल निगम के अधिशासी अभिंयता गौरव चौधरी ने रिबोर की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों पर बताई है। उनका कहना है जल निगम का काम सत्यापन करना है। रिबोर ग्राम पंचायतों को कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed