फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मंडल के हड़ताली 66 पशु चिकित्साधिकारियों का वेतन रोका

मंडल के हड़ताली 66 पशु चिकित्साधिकारियों का वेतन रोका

Wed, 04 Oct 2017 11:40 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
मंडल के हड़ताली 66 पशु चिकित्साधिकारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। पिछले एक पखवारे से हड़ताल पर डटे चित्रकूटधाम मंडल के 15 उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों व 51 पशु चिकित्साधिकारियों (कुल 66) का वेतन रोक दिया गया है। पशु पालन विभाग के अपर निदेशक ने दो दिन में ड्यूटी पर लौटने को कहा है वरना अगली कार्रवाई की चेतावनी दी है। उधर, टीकाकरण के लिए पशुधन प्रसार अधिकारियों की टीमें गठित की जा रही हैं।


चित्रकूटधाम मंडल में पशु पालन विभाग के उप मुख्य चिकित्साधिकारी और चिकित्सक नान प्रैक्टिस भत्ता आदि मांगों को लेकर 16 सितंबर से हड़ताल पर हैं। इससे 16 सितंबर से 31 अक्तूबर तक चलने वाला खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान धरा रह गया। पशु पालन निदेशालय ने राष्ट्रीय अभियान टीकाकरण में लापरवाही व हड़ताल पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। टीकाकरण में शामिल न होने वाले चिकित्सकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल में बांदा में पांच उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व 15 पशु चिकित्साधिकारी, हमीरपुर में चार उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और 14 पशु चिकित्साधिकारी, महोबा में तीन उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और 13 पशु चिकित्साधिकारी तथा चित्रकूट में तीन उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और नौ पशु चिकित्साधिकारियों का अक्तूबर का वेतन रोका गया है। अपर निदेशक डॉ. अशोक सिंह ने बताया कि पशु टीकाकरण अभियान के लिए चारों जिलों में 10-10 पशुधन प्रसार अधिकारियों की टीमें गठित की जा रही हैं। पशु अस्पतालों में इलाज के लिए वेटनरी फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-अपर निदेशक ने कार्रवाई कर दो दिन की मोहलत दी
-टीकाकरण को गठित की गईं पशुधन प्रसार अधिकारियों की टीमें
-चित्रकूटधाम मंडल में एक पखवारे से हड़ताल पर हैं चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed