फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1238 laborers brought in trains from Ludhiana and Rajkot

लुधियाना और राजकोट से ट्रेनों में लाए गए 1238 मजदूर

Sat, 23 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
1238 laborers brought in trains from Ludhiana and Rajkot
1238 laborers brought in trains from Ludhiana and Rajkot - फोटो : BANDA
बांदा। महानगरों से प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही विशेष ट्रेनों के क्रम में शनिवार को दो और विशेष ट्रेनें लुधियाना और राजकोट से यहां आई। इनमें बुंदेलखंड के 647 मजदूरों सहित कुल 1238 मजदूरों की आमद हुई। अब तक यहां आने वाली विशेष ट्रेनों की संख्या 21 हो गई है। इनमें 27083 मजदूर आए हैं। बांदा जनपद के मजदूरों की संख्या 11,541 है।
विज्ञापन

शनिवार को पहली विशेष ट्रेन 8:30 बजे लुधियाना से आई। इसमें कुल 1077 श्रमिक थे। बुंदेलखंड के मजदूरों की संख्या 507 थी। अन्य जनपदों के मजदूर 731 थे। दूसरी ट्रेन दोपहर करीब 12 बजे राजकोट से आई इससें कुल 161 मजदूर उतरे।
विज्ञापन

इनमें बुंदेलखंड के मजदूरों की संख्या 140 थी। दोनों ट्रेनों के श्रमिकों की प्लेटफार्म पर ही सोशल डिस्टेंसिंग के बीच थर्मल स्क्रीनिंग की गई। रोडवेज बसों से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से इन जिलों के भी श्रमिक आए
फतेहपुर-164, फर्रुखाबाद-1, जौनपुर-41, बलिया-2, बलरामपुर-22, कानपुर-30, बाराबंकी-10, कौशंाबी-18 हरदोई-24, लखनऊ-52, सीतापुर-64, महाराजगंज-15, रायबरेली-52, अमेठी-6, गाजीपुर-37, कानपुर-5, गोंडा-24, सुल्तानपुर-9, जौनपुर-1,फैजाबाद-1, कन्नौज-7, बहराइच-3, इटावा-2, वाराणसी-2, फैजाबाद-1, अंबेडकर नगर-2, बनारस-59, बदोही-1, कानपुर-8, जालौन-2 और मध्य प्रदेश के 8 श्रमिक शामिल हैं।

1238 laborers brought in trains from Ludhiana and Rajkot

1238 laborers brought in trains from Ludhiana and Rajkot- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed