फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1220 workers will came from surat to banda

24 बोगी विशेष ट्रेन से 1220 मजदूर बांदा आएंगे

Wed, 06 May 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
1220 workers will came from surat to banda
गुजरात से आने वाले प्रवासी मजदूरों को लेकर रेलवे स्टेशन में निरीक्षण करते प्रशासनिक व रेल अधिका? - फोटो : BANDA
फलॉकडाउन में सूरत (गुजरात) में फंसे 1220 प्रवासी मजदूर को लेकर विशेष श्रमिक ट्रेन गुरुवार को सुबह यहां आएगी। इनमें चित्रकूटधाम मंडल के अलावा फतेहपुर जनपद के मजदूर भी शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में एकमुश्त आ रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर प्रशासन और रेलवे दोनों अलर्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व संध्या पर बुधवार को इन दोनों के अधिकारियों ने रेलवे परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मजदूरों को ट्रेन से उतरने के बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी और उन्हें रोडवेज बसों से उनके गांव में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर सूरत से 1220 मजदूरों को लेकर 24 बोगी की विशेष ट्रेन रवाना हो गई। गोधरा, रतलाम, संत हृदाराम नगर, बीना, झांसी होकर गुरुवार को गुरुवार सुबह 6:40 बजे यहां प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंचेगी। इनमें बांदा के लगभग 1070 मजदूर हैं। अन्य मजदूर फतेहपुर, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा जनपदों के हैं। उन्हें रोडवेज बसों से उनके गृह जनपद में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पूर्व संध्या पर बुधवार को डीएम अमित सिंह बंसल, एसपी डा.एसएस मीणा आदि ने रेल अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। स्टेशन के दूसरे रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई ताकि मजदूर अन्य रास्तों से बाहर न निकल सकें। एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि स्टेशन पर ही मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
उनका पूरा ब्योरा दर्ज करने के बाद क्वारंटीन सेंटर भेज दिया जाएगा। निरीक्षण में तहसीलदार अवधेश कुमार निगम, स्टेशन प्रबंधक श्रीकृष्ण कुशवाहा, रेल चिकित्साधिकारी डा.राहुल उपाध्याय, आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक एके जागिड़, जीआरपी थानाध्यक्ष रामबरन सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सूरत समेत विभिन्न महानगरों में फंसे मजदूरों को यहां लाने का अनुरोध किया था। उन्होंने मजदूरों को घर भेजने के लिए सरकार के प्रयासों को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed