फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   10 years in jail for killing father

पिता की हत्या में पुत्र को 10 साल की कैद

Tue, 10 Oct 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Oct 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
10 years in jail for killing father
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
पिता की गैर इरादतन हत्या में अदालत ने आरोपी पुत्र को 10 साल की कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। घटना के बाद से अभियुक्त जेल में है। 26 महीने में मामले का निस्तारण हो गया।
विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव निवासी रामकेश  ने 3 जुलाई 2015 को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि सुबह 7 बजे उसके पिता नत्थूराम बगीचे की रखवाली कर रहा था। इसी बीच बड़ा भाई संतोष कुमार उर्फ संतू हथौड़ा-छेनी लेकर बगीचे पहुंचा और सूखे पेड़ की डाल चीरने लगा। पिता नत्थूराम ने लकड़ी काटने से मना किया तो गुस्से में आकर संतू ने उसके सिर पर हथौड़ा से वार कर दिया। नत्थूराम वहीं बेहोश होकर लहूलुहान हालत में गिर पड़ा। रामकेश व परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नरैनी पहुंचाया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। उधर, घटना के बाद संतोष फरार हो गया।
विज्ञापन



पुलिस ने दूसरे दिन संतोष को गिरफ्तार करने के बाद उसके विरुद्ध अदालत में गैरइरादतन हत्या के तहत आरोप पत्र दाखिल किया। जनपद न्यायाधीश भूपेंद्र सहाय की अदालत में सुनवाई के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज यादव व सहायक शासकीय अधिवक्ता मिस्कीन अली ने 5 गवाह पेश किए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जनपद न्यायाधीश ने अभियुक्त को धारा 304 में 10 साल की जेल और जुर्माना से दंडित किया। गिरफ्तारी के बाद से अभियुक्त जेल में है। हाईकोर्ट से जमानत की याचिका खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed