{"_id":"5f036a748ebc3ea07017f669","slug":"10-years-imprisonment-for-girl-child-crime-banda-news-knp5697072102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से हैवानियत के जुर्म में 10 वर्ष की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से हैवानियत के जुर्म में 10 वर्ष की कैद
विज्ञापन
बांदा। दो वर्ष की बालिका के नाजुक अंग को लकड़ी से लहूलुहान कर देने के जुर्म में आरोपी को 10 वर्ष की जेल और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई है।
शहर कोतवाली के मोहल्ले में किराए में रह रही मजदूर पेशा महिला 21 सितंबर 2019 को काम पर गई हुई थी । घर में चार वर्षीय और तीन वर्षीय बच्चे थे। शाम करीब साढे़ 6 बजे घर के नजदीक रहने वाले बुद्धलाल उर्फ मामू ने दो वर्षीय पुत्री को नाजुक अंग में लकड़ी से चोट पहुंचाकर लहूलुहान कर दिया। वापस पहुंची मां ने आरोपी घर के शिकायत की तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस से धारा 376 व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बालिका का मेडिकल कराया। विवेचना के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी।
सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अभियुक्त को पाक्सो एक्ट में 10 वर्ष की कैद और दो हजार रूपए सजा सुनाई गई। जुर्माना अदा न करने पर दस दिन और कैद होगी। अदालत में आदेश की एक प्रति डीएम को भेजने के आदेश दिए। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
दहेज हत्या के आरोपी पति-ससुर गिरफ्तार
बांदा। दहेज हत्या के आरोपी पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया। कमासिन थाना क्षेत्र के कोर्रा बुजुर्ग गांव के विजय पाल ने गिरवां थाने मे दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि अपनी बेटी कविता की शादी फरवरी 2019 में बरसड़ा बुजुर्ग निवासी कैलाश कुशवाहा पुत्र रामहित निषाद के साथ सामूूहिक विवाह में की थी।
विज्ञापन
दान दहेज दिया था। ससुराल के लोग दो लाख रूपए और मांग रहे थे। इसी को लेकर कविता की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने धारा 498 ए, 304 बी और दहेज अधिनियम के तहत पति सहित ससुराल के 6 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार को गिरवां थाना पुलिस ने आरोपी पति कैलाश और ससुर रामहित को गिरफ्तार कर लिया।
उधर, शहर के खुटला मुहाल में पड़ोसी महफूज पुत्र मकसूद खां को चाकू से घायल करने के आरोपी इदरीस पुत्र मुशीर अहमद (रहुनिया) को कोतवाली पुलिस ने चाकू सहित गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया। घटना 27 मई 2020 की बताई गई है। 8 लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
फोटो: 06 बीएनडीपी 9: नर्स के संक्रमित पाए जाने के बाद सील किए गए महिला अस्पताल में छाया सन्नाटा।
एक और स्टाफ नर्स कोरोना की चपेट में
बांदा। कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में जिला अस्पताल की एक स्टाफ नर्स आ गई। दो दिन पूर्व भी एक नर्स और उसके बेटे व बहन की रिपोर्ट पाजिटिव आ चुकी है। दो स्टाफ नर्सो के संक्रमित हो जाने पर जिला अस्पताल का स्टाफ काफी सहमा हुआ है। अस्पताल सील है और यहां सन्नाटा छाया हुआ है। अब जनपद में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 54 हो गया है। इनमें सक्रिय मरीज 15 है। अन्य को डिस्चार्ज किया जा चुका है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि शहर शुतरखाना में किराए से रहने वाली जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दो दिन पूर्व एक अन्य नर्स और उसके 14 वर्षीय पुत्र व बहन की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई थी। उधर, नजरबाग निवासी 35 वर्षीय युवक की आईटीपीसी आर जांच पाजिटिव आई है। ब्यूरो