{"_id":"65d8e1df9264c3e68901022c","slug":"youth-injured-after-being-hit-by-cms-vehicle-balrampur-news-c-99-1-slko1018-107209-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सीएमएस के वाहन की ठोकर से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सीएमएस के वाहन की ठोकर से युवक घायल
Fri, 23 Feb 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर में झारखंडी रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले पवन गुप्त को कुआनो जंगल के पास जिला महिला अस्पताल की सीएमएस की गाड़ी ने ठोकर मार दी। घटना में पवन के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। शिकायत के बाद देहात कोतवाली की पुलिस वाहन को थाने ले आई है।
दवा कंपनी के प्रतिनिधि पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह बाइक से खरगूपुर मेडिकल स्टोर पर दवा देने जा रहे थे। कुआनो जंगल के पास गोंडा की ओर से आ रही महिला अस्पताल की सीएमएस की गाड़ी ने बाइक को ठोकर मार दी। ठोकर लगने से वह सड़क की पटरी पर जा गिरे। इससे उनके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा. सुमन दत्त ने बताया कि वह सुबह जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में थीं। गाड़ी को चालक ले गया था उसने टायर फटने की सूचना तो दी थी लेकिन दुर्घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। संवाद