फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vaccination of 124 cattle completed; agreements to be signed with farmers for green fodder

Balrampur News: 124 गोवंशों का टीकाकरण पूरा, हरे चारे के लिए किसानों से होगा अनुबंध

Fri, 25 Sep 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 25 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 124 cattle completed; agreements to be signed with farmers for green fodder
फोटो-16- बलरामपुर के बांसेडीला गांव में पशुओं का टीकाकरण करती टीम। स्रोत विभाग
बलरामपुर। जिले के गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए हरे चारे की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय किसानों से अनुबंध किया जाएगा। पशुपालन विभाग के निदेशक प्रशासन एवं विकास राजेंद्र प्रसाद ने बांसेडीला और बलदेवनगर के अस्थायी गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गोवंशों के रखरखाव, चारे की उपलब्धता और टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन


बांसेडीला गोआश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान 124 गोवंश संरक्षित मिले। अभिलेखों और मौके पर जांच के दौरान सभी 124 गोवंशों को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) और लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) से बचाव के टीके लगे पाए गए। यहां भूसा, दाना और हरा चारा भी उपलब्ध मिला। गोआश्रय स्थल में पांच दुधारू और 12 मादा गोवंश भी मिले। निदेशक ने पशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और बेहतर देखभाल के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निदेशक ने जबदहा और बलदेवनगर में मोबाइल वेटरनरी यूनिट के माध्यम से लगाए गए पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यूनिट की टीम को निर्धारित रोस्टर के अनुसार सुबह-शाम शिविर लगाने और ग्रामीणों को गांव में ही पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक अरविंद कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed