{"_id":"6ab6b2763f7683044f0a60bd","slug":"accused-arrested-for-stealing-mobile-phones-at-railway-station-five-phones-recovered-balrampur-news-c-99-1-slko1029-155375-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच फोन बरामद
Fri, 25 Sep 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कौवापुर रेलवे स्टेशन पर सो रहे यात्री का मोबाइल चोरी करने के मामले में महराजगंज तराई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इनमें एक मोबाइल उस यात्री का भी है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी पर चोरी समेत अन्य आरोपों में दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
निरंजनडीह निवासी अश्वनी कुमार 24 सितंबर को ट्रेन पकड़ने कौवापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन लेट होने के कारण वह स्टेशन परिसर में ही सो गए। इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मोबाइल की तलाश शुरू की।
सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम को स्टेशन के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति कई मोबाइल फोन लेकर घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से पांच मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में उसकी पहचान बांकेलाल वर्मा उर्फ शनी वर्मा उर्फ राजू निवासी टेढ़ी बाजार, बलरामपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अलग-अलग स्थानों से मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की है। बरामद चार अन्य मोबाइल के स्वामियों की भी पहचान कर ली गई है। आरोपी पर कोतवाली नगर और कोतवाली देहात में वर्ष 2024 में दो मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी, उपनिरीक्षक राम मोहन सिंह, अविनाश कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल रमाकांत यादव शामिल रहे।