{"_id":"5ffdd1e88ebc3e30cd028c6c","slug":"young-scientist-ashutosh-represented-the-state-in-bihar-balrampur-news-lko559519281","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा वैज्ञानिक आशुतोष ने बिहार में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा वैज्ञानिक आशुतोष ने बिहार में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
बलरामपुर। युवा वैज्ञानिक आशुतोष पाठक ने बिहार के गोपालगंज में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया है। आशुतोष की इस सफलता पर जिले के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है। आशुतोष पाठक ने मंगलवार को बताया कि आर्यभट्ट विज्ञान क्लब गोपालगंज के संस्थापक त्रिभूषण प्रसाद की तीसरी पुण्यतिथि पर 10 जनवरी को कार्यक्रम के दौरान प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था। उत्तर प्रदेश से वह अकेले प्रतिभागी रहे है। इस कार्यक्रम में कई क्षेत्रों की प्रतिभाओं ने प्रतिभाग किया। आशुतोष को दुर्गा कला केंद्र लखनऊ की तरफ से जगदीश चंद्र बसु विज्ञान दल पदक सम्मान, भारत रत्न अटल बिहारी विज्ञान सम्मान और नानाजी देशमुख ग्रामोदय विज्ञान सम्मान से पहले भी सम्मानित किया जा चुका है।
अखिल भारतीय विज्ञान दल के मुखिया राधेश्याम शुक्ल, प्रबल भारत के संयोजक अतुल द्विवेदी, डॉ. दिव्यदर्शन तिवारी व डॉ. आलोक शुक्ल आदि ने आशुतोष को बधाई दी है।