फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Worshiping Mahagauri, sought happiness and prosperity

Balrampur News: महागौरी की आराधना कर मांगी सुख-समृद्धि

Sat, 05 Apr 2025 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Worshiping Mahagauri, sought happiness and prosperity
बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में हवन-पूजन करते महंत मिथलेश नाथ योगी। संवाद
बलरामपुर। नवरात्र अष्टमी तिथि को सौभाग्य, धन संपदा व सौंदर्य की अधिष्ठात्री देवी महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए शनिवार को मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। शक्तिपीठ देवी पाटन सहित सभी मंदिरों में भोर पहर से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर माता से सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। माता के जयकारे व घंटों की टंकार से पूरे दिन मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

नवरात्र अष्टमी के दिन मां भगवती की आठवीं शक्ति महागौरी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि नवरात्र अष्टमी को महागौरी की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से सुहागिन महिलाओं का सौभाग्य बना रहता है और घर में धन-धान्य व खुशहाली आती है। इसी मान्यता के अनुरूप शनिवार को शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में भोर पहर से भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ योगी ने मां पाटेश्वरी की पूजा के बाद यज्ञ-हवन किया।
विज्ञापन

उन्होंने हवन में विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना के साथ आहुति अर्पित की। श्रद्धालुओं ने भी मां पाटेश्वरी के दर्शन करने के बाद माता की पूजा-अर्चना की। देवी आराधना के लिए मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी, जरवा स्थित रहिया देवी, उतरौला स्थित ज्वाला देवी तथा बलरामपुर नगर स्थित झारखंडी मंदिर, समय माता मंदिर एवं बड़की बहिनी मंदिर में भी सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों ने महागौरी की आराधना कर परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed