{"_id":"67f6db04eee35b45d7027898","slug":"woman-dies-due-to-electric-shock-innocent-injured-by-fan-balrampur-news-c-98-1-slko1011-128826-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, पंखे से मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, पंखे से मासूम घायल
Thu, 10 Apr 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
ननकई की फाइल फोटो।
बहराइच/शिवपुर/खैरीघाट। ग्राम पंचायत बौंडी निवासी ननकई (25) की बुधवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं रामगांव क्षेत्र में पंखे की चपेट में आने से दो साल का बालक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
ननकई बुधवार की दोपहर घर में खाना बना रही थीं। मिट्टी की दीवार पर टिन रखा होने से घर में उमस ज्यादा थी। उमस से बचने के लिए ननकई ने पंखा चलाने का प्रयास किया। लेकिन पंखा छूते ही वह करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। ननकई की दशा देखकर उनकी दो बेटियां शिवांगी (05) व वैष्णवी (डेढ़ वर्ष) चीख पड़ीं। बच्चियों की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और विद्युत आपूर्ति बंद कर ननकई को अलग किया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ननकई के पति दिनेश हरियाणा में मजदूरी करते हैं। मौत की सूचना के बाद वह घर के लिए निकल चुके हैं। थाना प्रभारी जयदीप कुमार दूबे ने बताया कि सूचना नहीं मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जानकारी करवाई जा रही है।
खेलते समय पंखे की चपेट में आया मासूम
चितौरा। रामगांव क्षेत्र के चौबेपुरवा निवासी आर्यन (2) बुधवार की दोपहर घर में खेल रहा था। इस दौरान व पंखे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आर्यन की चीख सुन दौड़े परिजनोंं ने उसे आनन-फानन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डाॅ. भरत पांडेय ने बताया कि बच्चे की स्थिति में सुधार है।