फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The new executive committee of the Bullion Traders' Association took the oath of office

Balrampur News: सराफा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Sat, 19 Sep 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 19 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
The new executive committee of the Bullion Traders' Association took the oath of office
फोटो-3-बलरामपुर के आयोजित समारोह में प्रमाण पत्र देते विधायक पल्टूराम व अन्य ।-स्रोत : एसोसिएशन
बलरामपुर। सराफा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह शनिवार को एक होटल में आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि सर्राफा व्यापारी अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। देवीपाटन मंडल सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमित कुमार खन्ना ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही सामाजिक जिम्मेदारियों में भी सक्रिय भागीदारी करेगा।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष आरिफ हुसैन, उपाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, महामंत्री प्रकाश सोनी, कोषाध्यक्ष आशीष ठठेरा, सह कोषाध्यक्ष नसीम खान, संगठन मंत्री मनीष कुमार सोनी और संयुक्त मंत्री कपिल देव सोनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी में संयुक्त मंत्री अश्वनी सोनी और अनिल कुमार सोनी, प्रवक्ता शादाब, अधिवक्ता बृजेश सोनी, कानूनी सलाहकार अनंत राम ठठेरा, मुख्य सलाहकार अंकुर सोनी, सलाहकार विकास सोनी और रफी राइन तथा नगर सचिव अनिल कुमार सोनी और कुबेर सोनी भी शामिल हैं।



समारोह में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, नगर पंचायत पचपेड़वा अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed