फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur's authentic flavors to shine at the international trade show

Balrampur News: इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाएगा बलरामपुर का देसी स्वाद

Sat, 19 Sep 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 19 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Balrampur's authentic flavors to shine at the international trade show
फोटो-10-बलरामपुर में मिलेट्स के लड्डू दिखाती समूह की अध्यक्ष ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। जिले के ग्रामीण अंचल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हुनर और पारंपरिक व्यंजनों को अब बड़े मंच पर पहचान मिलने जा रही है। 25 से 29 सितंबर तक गौतमबुद्धनगर में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के शिव सतगुरु भगवान महिला समूह का चयन हुआ है। समूह की ओर से ट्रेड शो में देसी व्यंजनों का स्टॉल लगाया जाएगा। यहां पहुंचने वाले देश-विदेश के मेहमान बलरामपुर के पारंपरिक खान-पान का स्वाद चख सकेंगे।
विज्ञापन



स्टॉल पर समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले कई देसी व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इनमें बाटी-चूरमा, दहीबड़ा, टिक्की, मिलेट्स के लड्डू और खजूर-मेवा लड्डू शामिल हैं। स्थानीय स्वाद और पारंपरिक तरीके से तैयार इन व्यंजनों को देश-विदेश के मेहमानों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। समूह की महिलाएं स्टॉल के संचालन से लेकर व्यंजनों की तैयारी तक की जिम्मेदारी संभालेंगी।
विज्ञापन




बड़े मंच पर दिखेगा ग्रामीण महिलाओं का हुनर

समूह की अध्यक्ष अंजू देवी ने बताया कि ट्रेड शो में स्टॉल के लिए समूह का चयन होने से महिलाओं में उत्साह है। समूह की महिलाएं लंबे समय से विभिन्न प्रकार के खाद्य उत्पाद और व्यंजन तैयार कर रही हैं। अब उन्हें इन्हें बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि स्टॉल पर व्यंजनों की गुणवत्ता और प्रस्तुति का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि मेहमानों को बलरामपुर के पारंपरिक स्वाद का अनुभव मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




उत्पादों की पहचान बढ़ाने का अवसर

जिला मिशन प्रबंधक अखिलेश मौर्या ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराना भी मिशन का उद्देश्य है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जैसे बड़े आयोजन महिलाओं को अपने उत्पादों की पहचान बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं के लिए यह अपने काम और प्रतिभा को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मौका है।




स्वाद के साथ दिखेगा आत्मनिर्भरता का प्रयास

डीसी एनआरएलएम सुशील अग्रहरि ने बताया कि समूह की महिलाओं को ट्रेड शो में स्टॉल लगाने और उत्पादों की बेहतर प्रस्तुति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा रहा है। पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से जिले की ग्रामीण महिलाओं के हुनर को पहचान मिलेगी। साथ ही, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जा रहे प्रयास भी लोगों तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed