फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Woman died due to electric shock caused by negligence, uproar

Balrampur News: लापरवाही के करंट ने ली महिला की जान, हंगामा

Tue, 15 Jul 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 15 Jul 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Woman died due to electric shock caused by negligence, uproar
बलरामपुर के सोनापार गांव में जमीन पर गिरा बिजली का तार ।-संवाद
रेहरा बाजार/बलरामपुर। ग्राम प्रानपुर में मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आने से 65 वर्षीय सीतादेवी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे ने गांव में कोहराम मचा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि हाई वोल्टेज तार बीते छह महीने से जमीन पर पड़ा है।शिकायत के बाद भी विभाग ने तार नहीं हटवाया। जिसके चलते महिला की माैत हुई है। मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतका सीता देवी त्रिमुहानी बाजार स्थित अपने घर के सामने झाड़ू लगा रही थीं। तभी जमीन पर पड़े बिजली के तार में अचानक करंट दौड़ गया और वह उसकी चपेट में आ गईं। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी रेहरा बाजार ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के देवर जगन्नाथ ने बताया कि रेहरा बाजार पावर हाउस से बनकटवा तक 11 हजार वोल्ट की नई लाइन बिछाई जा रही है। इसका एक तार बीते छह महीनों से ज़मीन पर पड़ा था। इसी तार में अचानक करंट प्रवाहित हो गया। जिससे हादसा हुआ। उन्होंने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर बिजली विभाग के खिलाफ आईपीसी की लापरवाही से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, एसडीओ रेहरा बाजार एसके वर्मा ने कहा कि घटना स्थल के पास एक उपभोक्ता का निजी कनेक्शन था। जिसकी लाइन जर्जर हो चुकी थी। तार चिपकने से करंट प्रवाहित हुआ और महिला हादसे का शिकार हो गई। विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed