फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Will strengthen the groups of the district on the model of Jharkhand

Balrampur News: झारखंड के मॉडल पर जिले के समूहों को बनाएंगे सशक्त

Thu, 21 Sep 2023 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Will strengthen the groups of the district on the model of Jharkhand
बलरामपुर। लोकोश एप से डिजिटल रूप में वित्तीय लेनदेन की बारीकियां सिखाने के लिए झारखंड राज्य से छह महिला ट्रेनर जिले में आई हैं। जो लोकेश एप पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऑनलाइन फीडिंग व एप के क्रियान्वयन के बारे में प्रशिक्षित करेंगी। साथ ही महिला ट्रेनर ई-सखियों को सामुदायिक स्तर पर समूह संचालन, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय संगठन पर बने रजिस्टर को लोकोश एप कैसे एंट्री करना है, इसके बारे में जानकारी देंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का डाटा अब ऑनलाइन अपलोड करने के लिए विभाग की तरफ से लोकोश एप लांच किया गया है। एप पर समूह की सदस्यों की फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व जीवन बीमा सहित अन्य आवश्यक विवरण ऑनलाइन फीड किए जाने हैं। समूह की महिलाओं का विवरण ऑनलाइन फीड करने की जिम्मेदारी समूह सखियों को दी गई है। इसके लिए कुल 777 सखियों को चुना गया है। अब इन सखियों को ऑनलाइन डेटा फीड करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके लिए झारखंड राज्य से छह महिला ट्रेनर जिले में आईं हैं।
विज्ञापन



777 ई-सखियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक अनिल द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से छह ट्रेनर जिले में भेजी गईं हैं। दो-दो ट्रेनर एक-एक ब्लॉक में ई-सखियों को प्रशिक्षित करेंगी। अभी हरैया सतघरवा, तुलसीपुर व पचपेड़वा ब्लॉक में प्रशिक्षण शुरू हुआ है। यह प्रशिक्षक कुल 777 सखियों को लोकोश एप की बारीकियां सिखाएंगी। प्रत्येक विकास खंड में 10-10 दिन प्रशिक्षण चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



झारखंड से आईं हैं मास्टर ट्रेनर
ई-सखियों को प्रशिक्षित करने के लिए झारखंड राज्य से छह महिला ट्रेनर आईं हैं। इनमें बाधलेन तेसमे, सुमन किसपोटा, प्रभा देवी, सविता देवी, उर्मिला देवी व रेखा देवी शामिल हैं। झारखंड से आई महिला प्रशिक्षकों का विभाग की तरफ से पूरा सहयोग किया जा रहा है। - मंजू त्रिवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed