फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Waterlogging in the railway underpass has made traffic difficult

Balrampur News: रेलवे अंडरपास में जलभराव से आवागमन दूभर

Sat, 05 Oct 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 05 Oct 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the railway underpass has made traffic difficult
मसकनवा (गोंडा)। पूर्वोत्तर रेलवे के मसकनवा रेलवे स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर दूर मसकनवा गांव के निकट रेलवे अंडरपास में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी रेलवे अंडरपास से विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं व अन्य दोपहिया वाहनों का आवागमन रहता है। इसी अंडरपास से दरियापुर, सैदनपुर, नरैचा, सोहिला, सुरुवार बुजुर्ग, तेंदुआ रानीपुर, बनकटवा, चुरिहारपुर, जीराभारी से पायरखास पहलवानगंज सहित दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन रहता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अंडरपास से जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण मामूली बारिश होने पर अंडरपास में जलभराव व कीचड़ हो जाता है। क्षेत्र के सुरेश द्विवेदी, रोहित, अनिल पांडेय, वेदप्रकाश शुक्ल, बबलू, डाॅ. दिनेश द्विवेदी, तनिष्क, अमन शुक्ल, इंद्रजीत तिवारी, मोतीलाल ने रेल प्रशासन से अंडरपास में जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed