{"_id":"5fc3c56e8ebc3e1a242d399b","slug":"villagers-are-wandering-for-pure-drinking-water-balrampur-news-lko5523902131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध पेयजल के लिए भटक रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध पेयजल के लिए भटक रहे ग्रामीण
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर ब्लॉक के लोहेपनिया गांव में अधिकांश इंडिया मार्का-2 हैंडपंप खराब पड़े हैं। हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड रहा है। ग्रामीणों ने खराब पड़े हैंडपंपों का रिबोर कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
ग्रामवासी दिनेश तिवारी, दिलीप कुमार, द्वारिका प्रसाद, सत्यम, पिंटू, रामशंकर व रमेश कुमार आदि ने डीएम को भेजे गए मांग पत्र में कहा है कि गांव में लगे अधिकांश इंडिया मार्का हैंडपंप या तो सूख गए हैं या बालूयुक्त पानी दे रहे हैं।
हैंडपंप खराब होने के कारण हमें शुद्ध पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। हैंडपंपों की मरम्मत के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग की गई लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
इन लोगों ने जिलाधिकारी से हैंडपंपों को रिबोर कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ तुलसीपुर राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। शीघ्र ही हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाएगी।