फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Village players will show their strength in rural sports league competition

Balrampur News: ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता गांव के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Fri, 20 Dec 2024 08:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
Village players will show their strength in rural sports league competition
बलरामपुर। गांवों के होनहार बच्चों को 23 दिसंबर से विभिन्न खेलों में दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। ग्रामीण खेल लीग के तहत युवा कल्याण विभाग ने ब्लॉक व जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रबोध कुमार ने बताया कि ग्रामीण खेल लीग 2024-25 में ब्लॉक व जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रचार-प्रसार के लिए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बालक व बालिका श्रेणी में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसमें 100, 200, 400 व 800 मीटर दौड़ के साथ ग्रामीण बच्चों को लंबी व ऊंची कूद में भी अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। साथ ही कबड्डी, वॉलीबॉल एवं कुश्ती में भी जोर दिखा सकेंगे। विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को आधार की फोटोकॉपी के साथ सुबह आठ बजे अपने निर्धारित खेल मैदान पर हर हाल में उपस्थित होना है, तभी प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे। हर ब्लॉक में दो-दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन



इन तिथियों में होंगी प्रतियोगिताएं
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्वेता सिंह को 23 व 24 दिसंबर को हरैया सतघरवा ब्लॉक के जग प्रसाद वर्मा शिक्षण संस्थान बरदौलिया, 24 व 25 दिसंबर को श्रीदत्तगंज ब्लाॅक के सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज और 27 व 28 दिसंबर को सदर ब्लॉक के एमएलके पीजी कॉलेज छोटा परेड ग्राउंड में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्ञान बाबू तिवारी को पचपेड़वा ब्लॉक के इमिलिया कोडर में स्थित मिनी स्टेडियम में 23 व 24 दिसंबर, गैसड़ी ब्लॉक के किसान इंटर कॉलेज सिंहमोहानी में 25 व 26 दिसंबर और तुलसीपुर ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल लालनगर सिपहिया में 27 व 28 दिसंबर को ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होना है।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी को रेहरा बाजार ब्लॉक के एजी हाशिमी इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर में 23 व 24 दिसंबर, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के बेचू हाजी इंटर कॉलेज शहियापुर में 25 व 26 दिसंबर तथा उतरौला ब्लॉक के मोहम्मद युसूफ उस्मानी इंटर कॉलेज में 27 व 28 दिसंबर को ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराने की जिम्मेदारी दी गई है।


जिला स्तर पर होगी तीन दिवसीय प्रतियोगिता
जिला स्तर पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई जाएगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो, तीन व चार जनवरी को होने वाली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को ही शामिल किया जाएगा। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को ही गोरखपुर में आयोजित होने वाली जोन प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। - प्रबोध कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed