फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Uproar over arrest of businessman's son, road jammed

Balrampur News: व्यापारी पुत्र को पकड़ने पर हंगामा, रास्ता जाम

Fri, 27 Oct 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 27 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uproar over arrest of businessman's son, road jammed
बलरामपुर। शहर के तुलसी पार्क से एक कारोबारी के पुत्र को एंटी रोमियो की टीम पकड़कर कोतवाली ले गई। इसकी जानकारी मिलने पर कारोबारी के समर्थन में व्यापारी व परिवार की महिलाओं ने सड़क पर उतर कर हंगामा काटा। नाराज लोगों ने पुलिस पर जबरन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे वीर विनय चौक पर करीब एक घंटा तक आवागमन प्रभावित रहा। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे आला अफसरों के हस्तक्षेप बाद पुलिस ने युवक को छोड़ा। इसके बाद ही नाराज लोगों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा समाप्त होने पर तुलसी पार्क में एक भंडारे का आयोजन किया गया था। पार्क में इसके आयोजन की तैयारियां चल रही थी। इसकी निगरानी के लिए पूजा कमेटी अध्यक्ष व कारोबारी आलोक अग्रवाल का पुत्र वैभव अग्रवाल भी पार्क में मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान एंटी रोमियो टीम पार्क में बैठे वैभव को छेड़खानी के आरोप में पकड़ कर कोतवाली ले गई। इसकी जानकारी होने पर व्यापारियों व पूजा कमेटी के साथ ही परिवार से जुड़ी महिलाओं ने हंगामा शुरू करते हुए कोतवाली के बाहर रास्ता जाम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन शाम साढ़े पांच बजे तक चला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की मनमानी व ज्यादती के खिलाफ नारेबाजी भी की। कोतवाल विमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को पूछतांछ के लिए कोतवाली लाया गया था। उसे बाद में छोड़ दिया गया। इस दौरान गिरफ्तारी की गलतफहमी के कारण ही लोग विरोध कर धरना देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed