फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Unknown girl's body found under suspicious circumstances

Balrampur News: संदिग्ध हालात में अज्ञात युवती का मिला शव

Sat, 29 Mar 2025 09:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Unknown girl's body found under suspicious circumstances
बलरामपुर/हरैया सतघरवा। सोहेलवा जंगल से निकले कचनी पहाड़ी नाले की पुलिया के पास एक अज्ञात युवती का शव संदिग्ध हालात में मिला है। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास गांव के लोगों के साथ गैर जनपद के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरैया थाना के ग्राम बनकटवा खुर्द के पश्चिम कचनी पहाड़ी नाले की पुलिया के पास शुक्रवार की शाम को राहगीरों ने युवती का शव पड़ा देखा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव को थाने में लाकर शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। उधर, प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्राम प्रहरी बलराम यादव निवासी बनकटवा खुर्द थाना हरैया की तहरीर पर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed