फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   University should be made in Balrampur itself

Balrampur News: बलरामपुर में ही बनाया जाए विश्वविद्यालय

Fri, 07 Apr 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 07 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
University should be made in Balrampur itself
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना बलरामपुर में कराने के लिए शिक्षकों, पेंशनर्स, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएम से बलरामपुर में ही विश्वविद्यालय की स्थापना कराने की मांग की है।
विज्ञापन



एसोसिएशन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान व समाजसेवी सर्वेश सिंह ने कहा कि बलरामपुर विकास के नाम पर हमेशा से उपेक्षित रहा है। मां पाटेश्वरी के नाम पर विश्वविद्यालय बनना प्रस्तावित है और मां पाटेश्वरी का दरबार भी बलरामपुर जिले में ही स्थित है, ऐसे में विश्वविद्यालय की स्थापना यहां न कराकर दूसरे जिले में कराई जा रही है।
विज्ञापन




इस मौके पर पेंशनर्स रामचंद्र चौहान, चंद्रिका चौहान, शिक्षक नेता धमेंद्र शुक्ल, तुलाराम गिरी, मसूद आलम अंसारी, रवि ज्योति मिश्रा, सुभाष मिश्रा, अशोक पांडेय, देवेश मिश्रा, जटा शंकर यादव आदि मौजूद रहे। वहीं, गैसड़ी क्षेत्र के भोजपुर थारू गांव तथा मझौली कन्या इंटर कॉलेज में पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed