फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two teachers are in the race for National Award

दो शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार की दौड़ में शामिल

Tue, 19 Jul 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two teachers are in the race for National Award
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार पाने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन करने वाले दोनों शिक्षकों का मंगलवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय में डीएम श्रुति द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमेटी ने साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में दोनों शिक्षक पास हो गए। डीएम की संस्तुति के बाद दोनों शिक्षकों का नाम अध्यापक पुरस्कार के लिए भारत सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम व बीएसए डॉ. रामचंद्र ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले बेसिक/माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का मूल्यांकन बेसिक शिक्षा कार्यालय में किया गया। डीएम द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमेटी में शामिल डीआईओएस व बीएसए के साथ ही जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय नीरज अस्थाना व जीआईसी दारीचौरा के प्रधानाचार्य विनय मोहन तिवारी शामिल हुए।
विज्ञापन

साक्षात्कार में ऑनलाइन आवेदन करने वाले शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के कंपोजिट विद्यालय सहजौरा के सहायक अध्यापक श्रीराम हरिजन व शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के कंपोजिट विद्यालय मनकी बगहिया के सहायक अध्यापक सुधीर कुमार श्रीवास्तव शामिल हुए। डीआईओएस ने बताया कि साक्षात्कार में दोनों शिक्षक पास हो गए हैं। डीएम की संस्तुति के बाद दोनों शिक्षकों का नाम पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार की सूची में शामिल करने के लिए भारत सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed