फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gift of increased honorarium for 4,366 Anganwadi workers

Balrampur News: 4366 आंगनबाड़ी कर्मियों को बढ़े मानदेय की सौगात

Tue, 08 Sep 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 08 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Gift of increased honorarium for 4,366 Anganwadi workers
फोटो-19-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में महिला को पोषण किट देते विधायक पल्टूराम व अन्य ।-स्रोत : विभा
बलरामपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात की घोषणा की है। अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का चार हजार से बढ़ाकर छह हजार रुपये करने की घोषणा की गई। इसके साथ ही दोनों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर और पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का भी ऐलान किया गया।
विज्ञापन



इसका सीधा लाभ जिले की 2183 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 2183 सहायिकाओं को मिलेगा। मानदेय बढ़ने से उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलने के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा भी मजबूत होगी। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री का संबोधन सजीव प्रसारण के माध्यम से सुना।
विज्ञापन




कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू मौजूद रहे। पोषण अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों को पोषण पोटली भी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधायक पल्टूराम ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मानदेय में वृद्धि और स्वास्थ्य सुरक्षा उनके योगदान के प्रति सरकार का सम्मान है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

तुलसीपुर में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने महिलाओं को पोषण किट वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed