फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Crowds of devotees flocked to see the 108-foot-tall Hanuman pillar

Balrampur News: 108 फीट के हनुमत स्तंभ के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 08 Sep 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 08 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees flocked to see the 108-foot-tall Hanuman pillar
फोटो-6-बलरामपुर के हनुमानगढ़ी तुलसीपुर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।-संवाद
तुलसीपुर। प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में मंगलवार को भव्य सुंदरकांड पाठ श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन किए और संगीतमय सुंदरकांड का श्रवण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन




मंदिर का 108 फीट ऊंचा हनुमत स्तंभ श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने स्तंभ के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के सचिव दिलीप गुप्ता ने बताया कि मंगलवार हनुमान उपासना के लिए विशेष दिन है। इसी के मद्देनजर मंदिर समिति की ओर से समय-समय पर धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे। सुंदरकांड पाठ के बाद श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन




मंदिर के पुजारी भानु प्रसाद पांडेय और पुजारी शुभम ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ जीवन के संकटों को दूर करने के साथ मानसिक शांति प्रदान करता है। श्रद्धालु रागिनी और सरिता ने बताया कि 108 फीट ऊंचे हनुमत स्तंभ के दर्शन और संगीतमय सुंदरकांड पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक आयोजन से पूरे तुलसीपुर नगर का माहौल राममय हो गया और श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed