फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nyaya Rath' flagged off for Lok Adalat; message of resolution to reach every village

Balrampur News: लोक अदालत के लिए न्याय रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचेगा समाधान का संदेश

Tue, 08 Sep 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 08 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Nyaya Rath' flagged off for Lok Adalat; message of resolution to reach every village
फोटो-9-बलरामपुर के दीवानी न्यायालय से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला जज व अन्य ।-स्रोत
बलरामपुर। 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्याय रथ और प्रचार वाहन रवाना किए गए। जिला न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्कर्ष चतुर्वेदी तथा नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अपर जिला जज सुमित प्रेमी ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।
विज्ञापन




न्याय रथ और प्रचार वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि, प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी देंगे। साथ ही लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन




जनपद न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत विवादों के त्वरित, सुलभ और कम खर्च में समाधान का प्रभावी माध्यम है। इसमें पक्षकार आपसी सहमति और समझौते के आधार पर अपने विवादों का निस्तारण करा सकते हैं। उन्होंने आमजन से लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव यशपाल वर्मा ने बताया कि प्रचार वाहन के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग और अंतिम व्यक्ति तक लोक अदालत की जानकारी पहुंचाई जाएगी। उन्होंने लोगों से 12 सितंबर को अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन मामलों का सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण कराने के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की।




इस अवसर पर अपर जिला जज प्रदीप कुमार, अपर जिला जज एससी/एसटी एक्ट अवधेश कुमार, अपर जिला जज पॉक्सो एक्ट राहुल सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन शैलेश कुमार मौर्य, सिविल जज जूनियर डिवीजन असगर अली, न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरू आनंद, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन रेनू गौतम, न्यायिक मजिस्ट्रेट मेघाली सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन द्रुतगामी न्यायालय प्रज्ञा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed