फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two feeders were burnt, half the city had no electricity for eight hours

Balrampur News: दो फीडर दगे, आठ घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

Wed, 21 May 2025 08:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Two feeders were burnt, half the city had no electricity for eight hours
बलरामपुर। शहर के दो फीडर बुधवार की सुबह अचानक दग गए। इससे आधे शहर की बिजली आठ घंटे गुल रही। गर्मी में बिजली की कटौती से उपभोक्ता परेशान हो गए। दोपहर में दोनों फीडरों की तकनीकी समस्या दूर कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन

संतोषी माता तिराहा और सिविल लाइन में लगे फीडर में बुधवार को सुबह अचानक खराब आ गई, थोड़ी देर में दोनों फीडर दग गए। मोहल्ला पहलवारा, सिविल लाइन, अचलापुर, चिकनी, श्याम बिहार काॅलोनी, नौशहरा, अलीजानपुरवा व नौव्वाबाग सहित आधे शहर की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

भगवतीगंज विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने कई घंटों तक कड़ी मशक्कत कर दोनों फीडर की तकनीकी समस्याओं को दूर कराया। दोपहर ढाई बजे तक दोनों फीडर की बिजली गुल रही। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, दीवानी न्यायालय व ग्राम धुसाह में बिजली की समस्या रही। अधिशासी अभियंता पावर कार्पोरेशन अजय सिंह ने बताया कि दोनों फीडर की तकनीकी समस्या को दूर कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed