{"_id":"6238bdd647121f73e839b345","slug":"two-days-later-the-body-of-a-young-man-drowned-in-rapti-was-found-balrampur-news-lko6225465124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद मिला राप्ती में डूबे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद मिला राप्ती में डूबे युवक का शव
विज्ञापन
देहात(बलरामपुर)। किशोरी को डूबने से बचाने के लिए राप्ती नदी में कूदे युवक का शव भी दो दिन बाद पुलिस ने बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दो दिन पूर्व राप्ती नदी में भैंस नहलाने गयी एक किशोरी को डूबने से बचाने के प्रयास में 47 वर्षीय बड़कऊ भी नदी में डूब गया था। दोनों की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम लगाई गई थी।
प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली विद्यासागर वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत मिर्जापुर के मजरा रसूलाबाद निवासिनी फूलजहां उर्फ गोलना(16) शनिवार दोपहर बाद घोसियारपुर गांव के पास राप्ती नदी में भैंस नहलाने गई थी। गहरे पानी में चले जाने से फूलजहां डूबने लगी। फूलजहां को बचाने के लिए बड़कऊ (47) ने भी राप्ती नदी में छलांग लगा दी थी। पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों का कुछ पता नहीं चल सका।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोतोखोरों से तलाश कराई लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने रविवार को गोलना के शव को राप्ती नदी से ढूंढ निकाला। दो दिन बाद सोमवार को बड़कऊ का शव भी राप्ती नदी से बाहर निकाल लिया गया।