{"_id":"69f453ce3bea19d7020bb43d","slug":"two-children-drowned-in-rapti-river-in-balrampur-divers-have-joined-search-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पैर धोते समय फिसलने से राप्ती नदी में गिरे चचेरे भाई-बहन, दोनों डूबे; गोताखोर तलाश में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पैर धोते समय फिसलने से राप्ती नदी में गिरे चचेरे भाई-बहन, दोनों डूबे; गोताखोर तलाश में जुटे
Fri, 01 May 2026 12:48 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 01 May 2026 12:48 PM IST
सार
बलरामपुर में पैर धोते समय फिसलने से चचेरे भाई-बहन राप्ती नदी में गिर गए। दोनों डूब गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नदी किनारे मौजूद पुलिस व लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के बलरामपुर में शुक्रवार सुबह चचेरे भाई-बहन बच्चे राप्ती नदी में डूब गए। घटना से घरों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के बेनीजोत गांव की है। गांव निवासी महेश कुमार परिवार के साथ पंजाब के लुधियाना में रहते हैं। वह 27 अप्रैल को अपने बच्चों के साथ गांव आए थे। सुबह महेश कुमार का छह वर्षीय बेटा शनि अपने चाचा चंदन की 14 वर्षीय बेटी रूसी के साथ घर से घूमने निकला था। दोनों खेलते-खेलते गांव किनारे बह रही राप्ती नदी किनारे पहुंच गए। शनि नदी में पैर धोने लगा। इसी समय पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
भाई को डूबता देख रूसी घबरा गई। उसने अपनी जान की परवाह किए शनि को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन, तेज बहाव के कारण वह भी पानी में समा गई। कुछ ही पलों में दोनों बच्चों को नदी की लहरें अपने साथ बहा ले गईं। गांव के दिनेश समेत अन्य ग्रामीणों ने जब यह दृश्य देखा तो शोर मचाया। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन