फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Treatment of patients with Yoga and Naturopathy

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से हुआ मरीजों का इलाज

Sun, 21 Mar 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Treatment of patients with Yoga and Naturopathy
बलरामपुर। जिला मेमोरियल अस्पताल में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लोगों का इलाज किया गया। मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रविवार की सुबह योगाभ्यास कराते हुए मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए टिप्स भी दिए गए।
विज्ञापन

योग वेलनेंस सेंटर बलरामपुर के योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत ने बताया कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से मोटापा, तनाव, अनिद्रा, उच्च रक्त चाप, मधुमेह, सरवाइकल, कब्ज, अस्थमा, घुटनों में दर्द, गठिया रोग, कमर दर्द, गर्दन दर्द व बवासीर जैसी बीमारियों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल अस्पताल के अलावा जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी, पंचायत भवन, स्कूल प्रांगण, ब्लाक कार्यालय, नगर निकाय, जिला कारागार, पुलिस लाइन, एसएसबी कैंप, वृद्धा आश्रम, बाल आश्रम व नारी संरक्षण गृह आदि स्थानों पर योग शिविर आयोजित कर स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को बीमारी से बचने के लिए सतर्क रहने, पौष्टिक आहार लेने, नियमित जीवनशैली अपनाने एवं तनाव से दूर रहने का सुझाव दिया गया। मरीजों को कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क लगाने, हाथों को सैनिटाइज करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की सलाह भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed