{"_id":"60045d688ebc3e333b6f1b40","slug":"treatment-done-by-testing-2650-people-balrampur-news-lko5603408172","type":"story","status":"publish","title_hn":"2650 लोगों की जांच कर किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2650 लोगों की जांच कर किया उपचार
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 2650 लोगों की जांच की गई और उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उचित परामर्श भी दिया। मेले में 1494 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान 587 लोगों की कोविड जांच भी की गई। मेले में आने वाले मरीजों को पौष्टिक व हरी साग सब्जियों के सेवन की सलाह दी गई।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार रविवार को 23 ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं एक नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण करते हुए सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव व डीडीओ गिरीश कुमार पाठक आदि ने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले लोगों से कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन कराया जाए। लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग होनी चाहिए।
थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर के प्रयोग के बाद ही लोगों को मेले में प्रवेश दिया जाए। मेले में आने वाले मरीजों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने का निर्देश भी दिया। पचपेड़वा के पीएचसी रेहरा जंगल व पीएचसी भगवानपुर खादर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित कर मरीजों को मुफ्त दवाएं वितरित की गई।
विज्ञापन
इसी तरह अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित कर मरीजों के सेहत की जांच की गई और लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाया गया। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 2650 लोगों की सेहत की जांच की गई। इसमें 1299 महिला, 1215 पुरुष एवं 369 बच्चे शामिल रहे। आईसीडीएस विभाग की तरफ से सभी मेलों में हरी साग सब्जियों व फलों का प्रदर्शन किया गया और मरीजों को भोजन में इन्हें शामिल करने की सलाह दी गई।