फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Training will be provided in a district-one product program

एक जनपद-एक उत्पाद कार्यक्रम में कामगीरों को मिलेगा प्रशिक्षण

Wed, 19 May 2021 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Training will be provided in a district-one product program
बलरामपुर। एक जनपद-एक उत्पाद कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 150 कामगीरों को प्रशिक्षण देने का शासन स्तर से लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद चयनित कामगीरों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ टूल किट भी दिया जाएगा। साथ में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को मानदेय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र राजेश कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत दक्षता/ कौशल विकास/ उद्यमिता विकास प्रशिक्षण व टूल किट वितरण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जिले का वार्षिक लक्ष्य 150 शासन स्तर से प्राप्त हुआ है। पात्रता व शर्ते निर्धारित कर दी गई है। प्रशिक्षण के लिए व्यक्ति की आयु कम से कम 18 वर्ष हो।
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं नहीं है। जिले में ओडीओपी उत्पाद खाद्य प्रसंस्करण में दाल का चयन किया गया है। एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण व टूल किट योजना के तहत प्रशिक्षण देने के साथ कामगीरों को मानदेय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने वालों को 10 जून तक ग्रामोद्योग कार्यालय में हार्डकापी उपलब्ध करानी होगी। जिला उद्योग कार्यालय में आने वालों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना होगा। बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सैनिटाइजर भी रखना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed