{"_id":"6ab2bf396f2da7564606df6e","slug":"the-ration-dealers-warehouse-was-found-closed-when-the-inspection-team-arrived-balrampur-news-c-99-1-brp1010-155214-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जांच करने पहुंची टीम को बंद मिला कोटेदार का गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जांच करने पहुंची टीम को बंद मिला कोटेदार का गोदाम
Tue, 22 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज तराई। तुलसीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गुलरिहा हिसामपुर के कोटेदार पर घटतौली और राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीण ने जिलाधिकारी से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित कर गांव भेजी। टीम के पहुंचने पर कोटेदार का गोदाम बंद मिला और कोटेदार भी मौके पर नहीं मिले।
जांच टीम ने गांव पहुंचकर कार्डधारकों से पूछताछ की और राशन वितरण व्यवस्था का सत्यापन किया। इसके बाद टीम कोटेदार के गोदाम पर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। कोटेदार के मौके पर नहीं मिलने की जानकारी भी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
ग्राम पंचायत गुलरिहा निवासी श्याम मनोहर कसौधन ने 18 सितंबर को जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के कोटेदार रामधीरज कार्डधारकों का पहले अंगूठा लगवा लेते हैं और करीब एक सप्ताह बाद राशन उपलब्ध कराते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार राशन वितरण के दौरान कार्डधारकों को यूनिट के अनुसार पूरा राशन भी नहीं दिया जाता। प्रत्येक कार्ड पर दो से पांच किलो तक राशन कम देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तुलसीपुर के सप्लाई इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर सत्यापन के निर्देश दिए। सप्लाई इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सत्यापन रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।