फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five-day Ganpati festival begins in border villages

Balrampur News: सीमावर्ती गांवों में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव शुरू

Tue, 22 Sep 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Five-day Ganpati festival begins in border villages
फोटो-14-बलरामपुर के जरवा में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।-स्रोत : आयोजक
जरवा। सीमावर्ती गांव पिपरा दुर्गानगर और प्रतापपुर में मंगलवार से पांच दिवसीय गणपति महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ शुरू हो गया। विधि-विधान से भगवान गणेश की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही गांवों में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज उठे और पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


महोत्सव का समापन 25 सितंबर को महाआरती, भव्य शोभायात्रा और लैबुडवा नाले में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा। पंडित नवरत्न मिश्र और अजय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। सुबह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। शाम को आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
विज्ञापन


आयोजक जय मां दुर्गे रामलीला समिति ने बताया कि पांच दिनों तक प्रतिदिन पूजा-अर्चना, संध्या आरती, महाभोग वितरण, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे। समिति के संयोजक नीबी जगराम साहू के नेतृत्व में शिवकुमार, संजय, गुरु वर्मा, दीपू, संतदीन, रामेश्वर, नीरज सहित अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed