{"_id":"6ab2c31c6719f1ff8b01c024","slug":"pcf-manager-reluctant-to-provide-records-held-by-the-secretary-and-center-in-charge-balrampur-news-c-99-1-brp1003-155190-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सचिव व केंद्र प्रभारी का अभिलेख देने से कतरा रहे पीसीएफ प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सचिव व केंद्र प्रभारी का अभिलेख देने से कतरा रहे पीसीएफ प्रबंधक
Tue, 22 Sep 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो-18-बलरामपुर के कौवापुर में स्थित बीपैक्स समिति।-संवाद
बलरामपुर। 81 लाख रुपये के करीब 311 मीट्रिक टन गेहूं गबन के मामले की जांच जरूरी अभिलेख न मिलने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही है। गेहूं गबन में संलिप्त केंद्र सचिव श्रीप्रकाश सिंह और केंद्र प्रभारी आदर्श सिंह से संबंधित अभिलेख अब तक पुलिस को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। पचपेड़वा थाने के विवेचक ने 14 सितंबर को पीसीएफ प्रबंधक को नोटिस देकर सचिव और केंद्र प्रभारी की नियुक्ति, क्रय केंद्र संचालन समेत अन्य बिंदुओं से जुड़े अभिलेख मांगे थे।
पीसीएफ के क्रय केंद्र भगवानपुर खादर, कौवापुर और नचौरा-नचौरी में करीब 81 लाख रुपये के 311 मीट्रिक टन गेहूं के गबन का मामला सामने आया है। गेहूं का स्टॉक नहीं मिलने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर पीसीएफ प्रबंधक अश्वनी शुक्ल ने कौवापुर के सचिव व केंद्र प्रभारी श्रीप्रकाश सिंह और नचौरा-नचौरी के प्रभारी महेंद्र मणि तिवारी के खिलाफ तुलसीपुर थाने में, जबकि भगवानपुर खादर के केंद्र प्रभारी आदर्श सिंह और सचिव श्रीप्रकाश सिंह के खिलाफ पचपेड़वा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
पचपेड़वा थाने के विवेचक ने पीसीएफ प्रबंधक को नोटिस देकर सचिव और केंद्र प्रभारी से संबंधित आवश्यक अभिलेख मांगे थे। इसमें आदर्श सिंह को केंद्र प्रभारी और श्रीप्रकाश सिंह को सचिव नियुक्त करने से संबंधित अभिलेख, चयन के समय उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए अभिलेख और क्रय केंद्रों के संचालन के आदेश की प्रमाणित प्रति मांगी गई है। इसके अलावा वर्ष 2026 में रबी फसल की खरीद और गोदाम को संप्रदान करने की तिथि, भगवानपुर खादर क्रय केंद्र को आवंटित कुल धनराशि समेत अन्य सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
नोटिस दिए जाने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस को आवश्यक अभिलेख और सूचनाएं नहीं मिल सकी हैं। ऐसे में विवेचना आगे बढ़ाने में दिक्कत हो रही है। पीसीएफ प्रबंधक अश्वनी शुक्ल का कॉल रिसीव नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।
क्रय केंद्र प्रभारियों की नहीं हुई गिरफ्तारी
गेहूं क्रय केंद्र नचौरा-नचौरी के प्रभारी महेंद्र मणि तिवारी और भगवानपुर खादर के केंद्र प्रभारी आदर्श सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने से भी 81 लाख रुपये के गेहूं गबन की जांच प्रभावित हो रही है। तुलसीपुर और पचपेड़वा थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार, केंद्र प्रभारियों की गिरफ्तारी के बाद गेहूं के स्टॉक और गबन से संबंधित अन्य तथ्यों की जानकारी मिल सकती है। तुलसीपुर सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि दोनों केंद्र प्रभारियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।