फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers are given tips to develop mathematical skills

Balrampur News: शिक्षकों को गणितीय दक्षता विकसित करने के दिए गुर

Tue, 22 Sep 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Teachers are given tips to develop mathematical skills
फोटो-20-बलरामपुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र रेहरा बाजार में ​शिक्षकों को दिया जा रहा प्र​शिक्षण ।-स
सादुल्लाहनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र रेहरा बाजार में आयोजित पांच दिवसीय एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) प्रशिक्षण के तीसरे बैच का मंगलवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों की भाषा, पढ़ने-लिखने और गणितीय समझ विकसित करने के व्यावहारिक तरीके बताए गए।
विज्ञापन


समापन सत्र में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. स्वामीनाथ ने कहा कि प्रारंभिक कक्षाओं में मजबूत शैक्षिक नींव बच्चों के बेहतर भविष्य का आधार है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखी तकनीकों और नवाचारों को कक्षा शिक्षण में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षक पवन कुमार विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार दूबे, दिनेश कुमार त्रिपाठी और लोकेश पति त्रिपाठी ने विभिन्न सत्रों में एफएलएन के उद्देश्यों, गतिविधि आधारित शिक्षण, शिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग और विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी। शिक्षकों को कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने और उनकी गणितीय दक्षता बढ़ाने के लिए सरल एवं रोचक गतिविधियों के प्रयोग के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण में रंजन ज्ञान, कामता प्रसाद, देवेंद्र सिंह, रामचंद्र यादव, अबूबकर खान, नेहा त्रिपाठी, निर्पेंद्र सिंह, नाहिद, रुतिमा शर्मा, लाल बहादुर, लवी सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed