फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The interest of the litigants is paramount, advocates should follow with loyalty

Balrampur News: वादकारियों का हित सर्वोपरि, निष्ठा से पैरवी करें अधिवक्ता

Tue, 09 May 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 09 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The interest of the litigants is paramount, advocates should follow with loyalty
बलरामपुर। वादकारियों का हित अधिवक्ताओं के लिए सर्वोपरि होना चाहिए। अधिवक्ताओं को मुकदमों की पैरवी निष्ठा के साथ करनी चाहिए। वादों के तेज निस्तारण में अधिवक्ताओं को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन



ये बातें मंगलवार को नवीन दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने कहीं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को पूरी तैयारी के साथ अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष रखना चाहिए। न्यायमूर्ति ने अधिवक्ताओं की समस्याओं पर कहा कि चैंबर निर्माण के लिए शीघ्र ही सार्थक प्रयास किया जाएगा। वाहन पार्किंग व अधिवक्ता लाइब्रेरी के लिए भी जमीन आवंटित कराने का प्रयास किया जाएगा। रिक्त न्यायालयों पर शीघ्र ही न्यायिक अधिकारियों की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा। जिला बार संघ अध्यक्ष रामानंद मिश्र ने वकीलों की तरफ से न्यायमूर्ति का स्वागत किया तथा बार व बेंच के बीच सामंजस्य बनाकर तेजी से मुकदमों के निस्तारण में सहयोग देने की बात कही।
विज्ञापन



इस अवसर पर जिला बार संघ महामंत्री अजय बहादुर सिंह, कलेक्ट्रेट बार संघ दयाशंकर पांडेय, महामंत्री कमलेश्वर सिंह, युवा बार संघ अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, राज कुमार श्रीवास्तव, केजी श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, मोहित श्रीवास्तव व समय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed