फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The hearing against the former MP will now be on the 20th

Balrampur News: पूर्व सांसद के खिलाफ अब 20 को होगी सुनवाई

Mon, 15 Dec 2025 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
The hearing against the former MP will now be on the 20th
बलरामपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। वकीलों के कार्य बहिष्कार करने से सुनवाई की तिथि बढ़ा दी गई। इसमें अब 20 दिसंबर को सुनवाई होगी। तुलसीपुर थाने में करीब डेढ़ वर्ष पहले गैंगस्टर एक्ट में पूर्व सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के बाद 30 जुलाई 2025 को पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट पर रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। पूर्व सांसद पर लगे गैंगस्टर के मुकदमे की सुनवाई अब 20 दिसंबर 2025 को होगी। नवीन दीवानी न्यायालय परिसर स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर छह पर पूर्व सांसद के खिलाफ अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय प्रदीप कुमार गैंगस्टर के मुकदमे की सुनवाई करेंगे। फिलहाल पूर्व सांसद रिजवान जहीर मौजूदा समय में ललितपुर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed