फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The girl accused him of attacking her neck with a blade

Balrampur News: युवती ने गले पर ब्लेड से हमला करने का लगाया आरोप

Wed, 10 Sep 2025 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
The girl accused him of attacking her neck with a blade
मुस्कान
बलरामपुर। शहर के मोहल्ला गोविंद बाग निवासी मुस्कान (22) ने अज्ञात पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे ब्लेड से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में उसके गले पर चोट आई है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी सेहत में सुधार है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे वह अपने छत पर बाथरूम गई थी। जैसे ही बाथरूम से बाहर निकली उसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने गले पर हाथ रखा। उसका हाथ गले से हटाने का प्रयास किया तो इसी दौरान मेरा गला कट गया। आरोप लगाया कि व्यक्ति के हाथ में ब्लेड था। जब शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी भाग गया। आशंका जताई कि शायद कोई चाेर छत पर चढ़ आया था, जिसने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री ने बताया कि युवती के आरोपों की छानबीन कराई जा रही है। मामले में कई पहलुओं पर जांच हो रही है। प्रभारी निरीक्षक नगर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने तहरीर दी है। मोहल्ले में जानकारी की जा रही है, युवती से भी पुलिस टीम ने जानकारी की है। मामले में कुछ अहम जानकारी मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed