फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The faces of the newly appointed instructors blossomed after receiving the appointment letter

Balrampur News: नियुक्ति पत्र पाकर खिले नवनियुक्त अनुदेशकों के चेहरे

Sun, 07 Sep 2025 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The faces of the newly appointed instructors blossomed after receiving the appointment letter
बलरामपुर के विकास भवन सभागार में अनुदेशक को नियु​क्ति पत्र देते विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व अ
बलरामपुर। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल एवं उद्यमशीलता विभाग में चयनित अनुदेशकों को रविवार को विकास भवन सभागार में नियुक्तिपत्र प्रदान किए गए। 23 नव चयनित अनुदेशकों को नियुक्तिपत्र वितरित किए गए। इनके शामिल होने के बाद जिले के आईटीआई में अनुदेशकों की संख्या 17 से बढ़कर अब 40 हो जाएगी। इससे युवाओं को बेहतर व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संबोधन से हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने कहा कि सरकार शिक्षा, कौशल और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को सक्षम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने नवचयनित अनुदेशकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में सर्वोत्तम मार्गदर्शन दें और जनपद के कौशल स्तर को ऊंचा उठाने में योगदान करें।
विज्ञापन

डीएम पवन अग्रवाल ने कहा कि वे सकारात्मकता और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। तकनीकी परिवर्तनों और नई विधाओं से स्वयं को अपडेट रखें, ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा दी जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला विकास अधिकारी कमलेश सोनी, डीसी मनरेगा सुशील कुमार अग्रहरि, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, आईटीआई प्रधानाचार्य मैथिली शरण, प्लेसमेंट अधिकारी आशीष कुमार भूषण व एजीआईएस मैनेजर पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed