फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The entire village is mourning the death of loved ones in the Ratlam accident.

Balrampur News: रतलाम हादसे में अपनों की मौत से रो रहा पूरा गांव

Sat, 15 Nov 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 15 Nov 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
The entire village is mourning the death of loved ones in the Ratlam accident.
गैड़ास बुजुर्ग। रतलाम में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में अपनों की मौत से ऐलरा (मजरा जल्लहवा) गांव में मातम है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से कोहराम मचा है। गांव में सुबह से ही सन्नाटा पसरा दिखा। गांव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक, सभी के चेहरे मुरझाए हुए हैं और लोग एक-दूसरे को संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी के बाद शनिवार को गुलाम रसूल के परिवार के लोग और रिश्तेदार रतलाम के लिए रवाना हो गए। उनके भाई महमूद, भतीजे मोहम्मद उसमान और मोहम्मद फारुक गांव से रतलाम गए हैं। गांव निवासी सिराज चौधरी, शीतला प्रसाद और हशरत चौधरी ने बताया कि गुलाम रसूल काफी समय पहले गांव छोड़कर मुंबई चले गए थे। मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में उनका निजी क्लीनिक था। उनके साथ रहने वाले उनके पुत्र खालिद और दानिश महौत मिलनसार स्वभाव के थे और गांव के लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, मुंबई में बस जाने के बावजूद गुलाम रसूल का व्यवहार और सरलता कभी नहीं बदली। करीबी रिश्तेदारों के यहां शादी-ब्याह और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में वे स्वयं उपस्थित रहते थे।
विज्ञापन



मस्जिद में मांगी सामूहिक दुआ, हर आंख रही नम
हादसे से गांव में शोक और संवेदनाओं का दौर जारी है। गांव की मस्जिद में लोगों ने मृतकों के लिए सामूहिक दुआ भी की। गांव में किसी भी प्रकार का उत्सव या कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। लोग लगातार परिवार के संपर्क में बने हुए हैं और हालात की जानकारी ले रहे हैं। मृतक गुलाम रसूल के भाई मकसूद चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मुंबई में मिली, जिसके बाद वे शुक्रवार रात ही परिवार के सदस्यों के साथ रतलाम के लिए रवाना हो गए। शनिवार सुबह तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अंतिम संस्कार मुंबई में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना पर एक नजर
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार की मौत हुई है। इसमें हादसे में ऐलरा गांव निवासी गुलाम रसूल (70), उनके पुत्र खालिद उर्फ पप्पू (30), चचेरे पोते दानिश (35), दानिश का बेटे गुलाम मोईनुद्दीन (8) और परिवार का एक रिश्तेदार दरेश एक्सयूवी कार से मुंबई–बड़ौदा लौटते समय हादसे में मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed