फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The embankment of Kharjhar hill drain was cut in many places

Balrampur News: खरझार पहाड़ी नाले का तटबंध कई जगहों पर कटा

Fri, 07 Mar 2025 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
The embankment of Kharjhar hill drain was cut in many places
बलरामपुर में बरसात के समय खरझार पहाड़ी नाले पर क्षतिग्रस्त हुआ बांध।-फाइल फोटो
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर तहसील में स्थित खरझार नाले का तटबंध बाढ़ व बारिश से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। 10 वर्ष से खरझार पहाड़ी नाले के तटबंध की मरम्मत नहीं कराई गई है। यदि बरसात से पहले इस तटबंध की मरम्मत न कराई गई तो 20 गांवों में बाढ़ से तबाही मचेगी। क्षेत्र की 10 हजार आबादी को पहाड़ी नाले की बाढ़ का कहर झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी ग्राम प्रधान तुलाराम यादव, अवधेश कुमार, सूर्यलाल विश्वकर्मा, धनीराम वर्मा, रामकुमार, कैलाश यादव व राजेंद्र वर्मा बताते हैं कि भारी बारिश व कई बार बाढ़ आने से खरझार पहाड़ी नाले के पश्चिमी तट पर बना तटबंध कई जगहों पर कटा गया है। यदि बरसात से पहले तटबंध की मरम्मत न कराई गई तो इस पहाड़ी नाले में बाढ़ आ सकती है।
विज्ञापन

इससे साहेबनगर, रामगढ़ मैटहवा, शांतिनगर, विजयीडीह, लोहेपनिया, महादेव गोंसाई, औरहिया, रूपनगर, जगरामपुरवा, सुखदेवपुरवा, बरगदही, पटोहाकोट, लहेरी, दांदव, पूरेछीटन, सुगानगर व बनकटवा सहित 20 गांवों में बाढ़ से भारी तबाही मचेगी। खरझार नाले में बाढ़ आने से रामगढ़ मैटहवा गांव का पंचायत भवन, कंपोजिट व राजकीय विद्यालयों में बाढ़ का पानी भरने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। लोगों के घरों में रखा अनाज भी खराब हो जाता है। कई गांवों की बिजली भी गुल हो जाती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन






10 वर्ष पहले 4.3 करोड़ से बना था तटबंध
वर्ष 2014-15 में चार करोड़ तीन लाख रुपये से खरझार पुल से सर्रा गांव तक 800 मीटर लंबे नाले के तटबंध का निर्माण कराया गया था। इसके बाद तटबंध की मरम्मत नहीं कराई गई। मरम्मत न होने से खरझार नाले का बाढ़ आ जाती है और पानी गांवों में भर जाता है। पिछले वर्ष कई बार खरझार नाले में बाढ़ आने से तटबंध पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।




बजट मिलने पर होगी मरम्मत



बरसात से पहले खरझार पहाड़ी नाले के जर्जर तटबंध की मरम्मत कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। शासन से बजट मिलने पर जर्जर तटबंध की मरम्मत कराई जाएगी। -अभय सिंह, एसडीएम तुलसीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed