{"_id":"699208804c28d5c68603465e","slug":"the-construction-of-the-drain-is-incomplete-dirty-water-is-accumulating-near-the-houses-balrampur-news-c-99-1-slko1019-142780-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नाले का निर्माण अधूरा, घरों के पास भर रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नाले का निर्माण अधूरा, घरों के पास भर रहा गंदा पानी
विज्ञापन
सिविल लाइंस में लोगों के घरों में भरा गंदा पानी।-संवाद
बलरामपुर। नगर के मोहल्ला सिविल लाइन में तीन वर्ष पहले 14 लाख रुपये से नाले का निर्माण शुरू हुआ था। बीच में ही काम अधूरा छोड़ने से मोहल्लेवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले का गंदा पानी घरों के आसपास जमा हो रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले का निर्माण करीब तीन साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन कुछ दूरी तक काम होने के बाद निर्माण कार्य बंद हो गया। ठेकेदार ने काम पूरा नहीं कराया, जिम्मेदार अधिकारियों ने भी कोई सुध नहीं ली। मोहल्लावासी मुंसरिफ, फिरोज, उमा देवी और सराजुद्दीन ने बताया कि बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। गंदा पानी घरों के अंदर तक भर जाता है, जिससे दुर्गंध फैलती है और बीमारी का खतरा बना रहता है। स्थानीय सभासद राघवेंद्र कांत सिंह मंटू ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण नाले का निर्माण अधूरा रह गया था। अब इस कार्य को दोबारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से पूरा कराने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नई प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
जल्द पूरा होगा कार्य
नाला निर्माण अधूरा है। इसके लिए दोबारा प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद काम जल्द पूरा कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होते ही मोहल्लेवासियों को जलभराव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
डीपी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि