{"_id":"688a509da1bc2508cb095452","slug":"the-constable-accused-of-rape-was-not-arrested-the-victim-pleaded-balrampur-news-c-99-1-brp1010-130631-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दुष्कर्म के आरोपी सिपाही नहीं हुई गिरफ्तारी, पीड़िता ने लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दुष्कर्म के आरोपी सिपाही नहीं हुई गिरफ्तारी, पीड़िता ने लगाई गुहार
विज्ञापन
बलरामपुर। थाना पचपेड़वा में तैनात एक सिपाही पर तहसील तुलसीपुर क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में 24 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बुधवार को एसपी विकास कुमार से आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की है, पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप है।
पीड़िता का आरोप है कि उसकी मुलाकात तीन साल पहले सिपाही से हुई थी। आरोप है कि सिपाही ने प्रेम और विवाह का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने विवाह का दबाव बनाया तो उसने एक साल बाद शादी करने का आश्वासन दिया। लेकिन इस बीच उसने गुपचुप दूसरी युवती से विवाह कर लिया। पीड़िता ने बताया कि जब उसे शादी की जानकारी मिली तो वह 11 मार्च को अपने परिजनों के साथ आरोपी के महाराजगंज स्थित घर पहुंची। वहां न सिर्फ उसे अपशब्द कहे गए बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई।
अगले दिन 12 मार्च को आरोपी कांस्टेबल उसे नौतनवा थाने ले गया, जहां पीड़िता का आरोप है कि वहां के पुलिसकर्मियों ने भी उसे डरा-धमका कर थाने से भगा दिया। पीड़िता ने 24 मार्च को थानाध्यक्ष को मामले की सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थक-हार कर पीड़िता ने एक माह बाद एसपी से गुहार लगाई। उनके आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई लेकिन कार्रवाई आज तक नहीं हो सकी। इससे पीड़िता सहमी है, बताया कि उसे धमकी दी जा रही है।