{"_id":"6b0c65abe4219072010864dc","slug":"the-cold-will-intensify-further-in-the-district-as-fog-sets-in-balrampur-news-c-99-1-brp1003-158507-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कोहरा छाने के साथ जिले में और बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कोहरा छाने के साथ जिले में और बढ़ेगी ठंड
Sun, 29 Nov 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो-19-बलरामपुर में घने कोहरे के बीच आवागमन करते लोग ।-संवाद
बलरामपुर। जिले में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय गलन बढ़ने से लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। तापमान में गिरावट के चलते दिन में निकलने वाली धूप का असर भी पहले की अपेक्षा कम हो गया है। मौसम में आए बदलाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है।
रविवार सुबह धुंध छाई रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बलरामपुर और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में कोहरा छाने की संभावना है। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। वहीं, शाम होते ही ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम होने लगी है।
नगर के पहलवारा की रजनी ने बताया कि सुबह ठंडक बढ़ने से बच्चों को गर्म पानी से स्नान कराना पड़ता है। ममता ने कहा कि बच्चों को तीन कपड़े पहनाकर ही बाहर भेजती हैं, ताकि वे बीमार न पड़ें।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के साथ ही गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ने लगी है। बाजारों में स्वेटर, जैकेट, शॉल और अन्य गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। दुकानदार मदन अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली से नया माल मंगवाया है। इन दिनों शॉल और स्वेटर की खरीदारी अधिक हो रही है। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।