फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers have the ability to change the picture of the district: Minister of State

शिक्षकों में जिले की तकदीर और तस्वीर बदलने की कबिलियत: राज्यमंत्री

Fri, 24 Dec 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teachers have the ability to change the picture of the district: Minister of State
बलरामपुर। साक्षरता के क्षेत्र में जिला प्रदेश में नीचे से दूसरे स्थान पर है। शिक्षकों के बदौलत यह कलंक मिटाया जा सकता है। जिले के शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में तकदीर और तस्वीर दोनों बदलने की क्षमता रखते हैं। शिक्षक का सम्मान समाज में इसलिए है कि वह समाज का मार्गदर्शक और पथ प्रदर्शक होता है।
विज्ञापन

यह बातें शुक्रवार को नगर के जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह में राज्यमंत्री पल्टूराम ने कही। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने विशिष्ट अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, श्याम मनोहर तिवारी, समाजसेवी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के साथ दीप प्रज्जवलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विकास कांत पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधा मोहन पांडे, उपाध्यक्ष पीयूष चंद्र मिश्रा, रवि, ज्योति मिश्रा, ममता शुक्ला, देवेंद्र तिवारी, जिला संयुक्त मंत्री डॉ. श्वेता सिंह, जिला मंत्री विनोद तिवारी, आदर्श कुमार, विजय पाल मौर्या, विवेक कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह को पद की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व महासंघ के सदस्याओं ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विकास कांत पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, पूर्व प्राचार्य डॉ. ओपी मिश्रा, आनंद मोहन, नीलमणि शुक्ला, वीरेंद्र मिश्रा, रामानंद तिवारी, गजाधर सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह व शिव कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed